देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय स्वयं पोर्टल के माध्यम से 20 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम ऑनलाइन प्रदान कर सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय अपने 20 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा सकता है।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय अपने 20 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा सकता है।

इस संबंध में एक प्रस्ताव 30 नवंबर को होने वाली बैठक के दौरान अकादमिक परिषद के समक्ष रखा जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार, कॉलेज एक सेमेस्टर में किसी पाठ्यक्रम में उसका 20 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से मुहैया कराने पर विचार कर सकता है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि संस्थान में पठन-पाठन में यह सहायता प्रदान करेगा।

हालांकि, जीसस मेरी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक माया जॉन ने कहा कि इस प्रस्ताव का अकादमिक परिषद के सदस्यों के एक बड़े हिस्से द्वारा विरोध किये जाने की उम्मीद है, जिन्हें यह लगता है कि ऑनलाइन पठन-पाठन से विश्वविद्यालय में रोजगार सृजन जोखिम में पड़ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अकादमिक परिषद के लगभग 90 प्रतिशत सदस्य इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे क्योंकि यह छात्र एवं शिक्षक विरोधी कदम है। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले कई छात्रों के लिए कक्षा में शिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है और इससे प्राध्यापकों की आवश्यकता पर भी असर पड़ेगा, जिनकी जगह ‘स्वयम’ पर ऑनलाइन शिक्षण ले लेगा।’’

यह प्रस्ताव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य स्वयम मंच द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन पाठ्यक्रम की मदद से 2035 तक उच्च शिक्षा में 50 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात (जीआरई) हासिल करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now