देश की खबरें | दिल्ली: पालतू कुत्ते के गंदगी फैलाने को लेकर हुए विवाद में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पालतू कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने पर हुए झगड़े में एक शख्स ने पालतू कुत्ते के मालिक पर टॉयलेट क्लीनर उड़ेल दिया, जिसमें उसे हल्की चोटें आई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पालतू कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने पर हुए झगड़े में एक शख्स ने पालतू कुत्ते के मालिक पर टॉयलेट क्लीनर उड़ेल दिया, जिसमें उसे हल्की चोटें आई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में घायल पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे उत्तम नगर थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कुछ तेजाब जैसा पदार्थ फेंका गया है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब उत्तम नगर इलाके में एक घर का मालिक, अपने कुत्ते को टहला रहे एक व्यक्ति से यह आरोप लगाते हुए झगड़ पड़ा कि कुत्ता उसके घर के सामने गंदगी फैला रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाए जाने के आरोप को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद मकान मालिक ने कुत्ते के मालिक युवक पर टॉयलेट क्लीनर डाल दिया। आरोपी के घर से टॉयलेट क्लीनर की बोतल जब्त कर ली गई है।

उन्होंने बताया, 'चिकित्सीय जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।'

साजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील