देश की खबरें | दिल्ली : किराएदार के बेटे का अपहरण करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को अपने किरायेदार के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को अपने किरायेदार के तीन वर्षीय बेटे का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार महिला के भाई और भाभी एक बेटा चाहते थे और उनके लिए ही महिला ने बच्चे का अपहरण किया। उन्होंने बताया कि बच्चे को रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बरामद किया गया और बाद में उसे परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय मकान मालकिन के अलावा उसकी भाभी (26), उसके भाई (32) को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि मामले में मकान मालकिन के 16 वर्षीय बेटे को हिरासत में लिया गया है।

बच्चे के पिता ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत चार अक्टूबर को कमला मार्केट थाने में दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला सामने आया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था और रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक व्यक्ति बच्चे के साथ गांधी मार्केट की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

बाद में पता चला कि वह एक किशोर है और उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि किशोर की मां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी भाभी की दो बेटियां हैं और वह एक बेटा चाहती थी, जिसके कारण उसने अपने बेटे से किरायेदार के बच्चे को उनके (भाई और भाभी) पास ले जाने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड