एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने जाली भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर गैर कानूनी तरीके से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के तीन नागरिकों को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी पकड़े गए

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली पुलिस ने जाली भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर गैर कानूनी तरीके से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के तीन नागरिकों को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पहाड़गंज क्षेत्र से इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को दस्तावेजों के सत्यापन और आंकड़ों के विश्लेषण के दौरान तीन बांग्लादेशियों की धोखाधाड़ी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि उनके आवास की तलाशी में दो भारतीय पासपोर्ट, दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, पांच आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, कई बैंक दस्तावेज और एक बांग्लादेशी शिक्षा बोर्ड का अंकपत्र बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीटी सरकार उर्फ ​​जोहरा खातून, उसकी बेटी पुष्पा सरकार उर्फ ​​सैय्यदा अख्तर पुष्पा और एक किशोर को पकड़ा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि जोहरा खातून बेनापोल सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और गत 20 साल से दिल्ली में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि उसने 2020 में जाली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया, जबकि उसकी बेटी ने सितंबर 2024 में भारतीय पासपोर्ट हासिल किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक बांग्लादेशी नागरिक मुहम्मद अली अमीन (जो दिसंबर 2024 में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद देश में रह रहा था) को वापस भेज दिया है।’’

उन्होंने बताया कि अब तक 21 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 18 को निर्वासित किया जा चुका है और तीन को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).