देश की खबरें | दिल्ली: करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी ‘चोरी’ करने के आरोप में घरेलू सहायक सहित तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक घर से 2.25 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के आरोप में बिहार से एक घरेलू सहायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक घर से 2.25 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के आरोप में बिहार से एक घरेलू सहायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मॉडल टाउन थाने में 27 जून को अनीता झुनझुनवाला की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनका घरेलू सहायक अरुण कुमार 55 लाख रुपये नकद और सोने, हीरे और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 (लिपिक या सेवक द्वारा मालिक के कब्जे वाली संपत्ति की चोरी), 317(2) (चोरी की संपत्ति) और 3(5) (संयुक्त देयता) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के आवास से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में कुमार अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ एक बैग और एक ट्रॉली लेकर घर से निकलते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, ‘‘डिजिटल साक्ष्यों का पता लगाने और बिहार के बांका में छानबीन करने के बाद पुलिस ने 10 जुलाई को बुद्धिघाट गांव के पास एक जंगल से तीन आरोपियों - विवेक कुमार (22), बीरेंद्र यादव (22) और पीयूष कुमार कापड़ी (29) को गिरफ्तार किया। छापेमारी के समय वे कथित तौर पर चोरी की गई संपत्ति को आपस में बांट रहे थे।’’

पूछताछ के दौरान, तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि कुमार ने अपने गांव के पांच साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी।

डीसीपी ने कहा, ‘‘अरुण कुमार ने पांच अन्य लोगों - बीरेंद्र, कृष्णा, अजय यादव, महेश तांती (सभी उसके गांव के) और विवेक के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर से नकदी और आभूषणों की सुनियोजित चोरी को अंजाम दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\