देश की खबरें | दिल्ली: लूट के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस स्थित एक थाने की पहली मंजिल से एक आरोपी ने कथित तौर पर कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस स्थित एक थाने की पहली मंजिल से एक आरोपी ने कथित तौर पर कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सौरभ अहमद (28) को चार लोगों से जुड़े एक लूट के मामले में 23 जून को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया, “21 मार्च को सुभाष प्लेस थाने में अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रोशन (31), आशीष (23), गणेश शॉ (24) व अहमद को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 4.5 लाख रुपये में से कुल 2.52 लाख रुपये बरामद कर लिये गए थे।”

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से अहमद फरार था और आखिरकार 23 जून को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को उसकी पहचान परेड कराई गई, जिसके बाद अदालत ने जांच और बरामदगी के लिए उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया, “11 जुलाई को सुभाष प्लेस थाने में पूछताछ के दौरान अहमद ने पुलिस परिसर की पहली मंजिल से कथित तौर पर कूदकर भागने की कोशिश की।”

अधिकारी ने बताया कि अहमद को चोटें आईं और उसे पहले भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “इलाज के बाद आरोपी को छुट्टी दे दी गई और अदालत में पेश किया गया। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा उसके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\