देश की खबरें | दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और द्वारका स्थित स्कूल को बम की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद दोनों परिसरों में आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंचीं और अधिकारियों द्वारा पूरे परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद दोनों परिसरों में आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंचीं और अधिकारियों द्वारा पूरे परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिसरों की गहन तलाशी ली।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने कहा कि सेंट स्टीफन कॉलेज की ओर से कहा गया है कि कॉलेज को सुबह सवा सात बजे बम की धमकी मिली थी।

पुलिस के एक बयान में बंथिया के हवाले से कहा गया, "मेल में कहा गया कि कॉलेज परिसर और पुस्तकालय में चार परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और दो आरडीएक्स (विस्फोटक) लगाए गए हैं और अपराह्न दो बजे तक ये फट जाएंगे।"

अधिकारियों ने बताया कि मौरिस नगर पुलिस थाने और अन्य एजेंसियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है तथा गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अग्निशमन विभाग को सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर सेंट स्टीफन कॉलेज में बम होने की सूचना मिली, जबकि सेंट थॉमस स्कूल से भी आठ बजकर एक मिनट पर बम की धमकी की एक और सूचना मिली।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा, "हमने दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\