Delhi Shocker: नशे का आदी था पिता, बेटे ने गला काट कर उतारा मौत के घाट

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

(Photo Credit : X)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब आरोपी रिंकू यादव अपने पिता के शव को पश्चिम विहार स्थित श्मशान घाट लेकर आया. BF Attack On GF: गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो आग बबूला हुआ ब्यॉयफ्रेंड, कार में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्मशान घाट पर, किसी ने मृतक की गर्दन और बांह पर कटने का निशान देखा. पुजारी को इस बारे में बताया गया. पुजारी ने जब यादव से पूछा तब उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला."

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगातार पूछताछ के बाद, रिंकू ने खुलासा किया कि उसने अपने पिता सतीश यादव की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह शराब का आदी था और परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर रहा था."

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\