देश की खबरें | दिल्ली दंगे : अदालत ने चार मामलों में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित चार मामलों में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि एक चश्मदीद गवाह ने "दंगाई भीड़" के कथित सदस्य के रूप में उसकी पहचान की है और आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में भी तोड़फोड़ करते देखा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित चार मामलों में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि एक चश्मदीद गवाह ने "दंगाई भीड़" के कथित सदस्य के रूप में उसकी पहचान की है और आरोपी को सीसीटीवी फुटेज में भी तोड़फोड़ करते देखा गया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने करावल नगर इलाके में दंगे से संबंधित मामलों में प्रवीण गिरि नामक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने 21 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि चश्मदीद गवाह कल्याण सिंह ने आवेदक (गिरि) की स्पष्ट रूप से 'दंगाई भीड़' के सदस्य के रूप में पहचान की है। इसके अलावा रियाज मलिक की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी उसकी पहचान हुयी है।

अदालत ने कहा कि चूंकि मामलों के गवाह उसी इलाके के निवासी हैं, इसलिए आरोपी द्वारा धमकी देने या डराए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान, आरोपी के वकील ने दावा किया कि उसे मामलों में फंसाया गया है।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक नितिन राय शर्मा ने दावा किया कि आरोपी "दंगाई भीड़ का सक्रिय सदस्य" था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों में कम से कम 53 लोग मारे गए और करीब 200 लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\