देश की खबरें | दिल्ली दंगे: स्कूल में आग लगाने के मामले में एक व्यक्ति को जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कथित रूप से एक निजी स्कूल में आग लगाने के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को यह कहते हुए जमानत दे दी कि गवाहों द्वारा उसकी पहचान किया जाना और उसके खिलाफ पेश किये गए इलेक्ट्रॉनिक सबूत दोनों संदेहास्पद हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कथित रूप से एक निजी स्कूल में आग लगाने के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को यह कहते हुए जमानत दे दी कि गवाहों द्वारा उसकी पहचान किया जाना और उसके खिलाफ पेश किये गए इलेक्ट्रॉनिक सबूत दोनों संदेहास्पद हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने दयालपुर इलाके के डीपीआर कॉन्वेंट स्कूल से लगी संपत्ति में कथित रूप से आग लगाने और तोड़फोड़ किये जाने के मामले में शाहरुख मलिक को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत दे दी ।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020 Results: अमेरिकी राष्ट्रपति का भाग्य तय करेंगे 4 चुनावी मैदानों के परिणाम.

शिव विहार इलाके में स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल का मालिक फैसल फारूक और 16 अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं।

अदालत ने कहा कि मलिक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा दो गवाहों ने शाहरुख नामक के एक व्यक्ति का नाम लिया है, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे दोनों एक ही व्यक्ति हैं या नहीं।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अदालत ने कहा कि गवाहों में से एक रूप सिंह मलिक को अच्छी तरह जानता था। उसने आठ मार्च और 11 मार्च को दर्ज कराए गए अपने बयान में विशेष रूप से उसकी पहचान की बात नहीं कही।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सिंह ने 24 मार्च को उसका नाम लिया, जिससे पहचान को लेकर संदेह पैदा होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\