देश की खबरें | दिल्ली में 1901 के बाद मई में 24 घंटे के दौरान दूसरी बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में वर्ष 1901 के बाद मई महीने में 24 घंटे के दौरान दूसरी सबसे अधिक बारिश शुक्रवार को दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली में वर्ष 1901 के बाद मई महीने में 24 घंटे के दौरान दूसरी सबसे अधिक बारिश शुक्रवार को दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में देर रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मात्र छह घंटों में 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने कहा कि 1901 में जब से मौसम का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ था, उसके बाद से यह राष्ट्रीय राजधानी में मई में 24 घंटे के दौरान हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है।
वर्ष 2021 में, मई में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा 119.3 मिमी हुई, जो 1901 के बाद से इस माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है।
आईएमडी ने बताया कि इससे पहले, राजधानी में इस महीने में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60 मिमी दर्ज की गई थी, जो 24 मई 1976 का दिन था।
विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.2 डिग्री कम और पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)