देश की खबरें | दिल्ली में 20.9 मिमी बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े छह बजे के बीच 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से नौ डिग्री कम है।

पालम में 11.8 मिमी, लोधी रोड में 24.6 मिमी, रिज में 14.6 मिमी, आयानगर में 13.8 मिमी, मुंगेशपुर में 31.5 मिमी, नरेला में 9.5 मिमी, पीतमपुरा में 55.5 मिमी और पूसा में 15.5 मिमी बारिश हुई है।

बारिश के कारण दिल्ली के अलग अलग इलाकों में जलभराव देखने को मिला तथा यातायात जाम हो गया। तेज़ हवाओं ने कुछ इलाकों में बिजली और इंटरनेट के तारों को तोड़ दिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल महीने में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जो 2017 के बाद से उस महीने में सबसे अधिक है।

मई की शुरुआत यानी सोमवार को शहर में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण रुक-रुक कर बारिश होने और बादल छाए रहने के चलते पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और सोमवार को यह गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे यह 13 साल में महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव के कारण राजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान नौ मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई सबसे गर्म महीना होता है। इस महीने में औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मौसम विभाग ने मई महीने में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने और लू वाले दिनों में कमी आने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू