देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने महिला-पुरुष विवाद वाले वायरल वीडियो में दिख रही कार का पता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रही उस कार का पता लगा लिया है जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है और उसे कार में बैठने के लिए मजबूर कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रही उस कार का पता लगा लिया है जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को पीट रहा है और उसे कार में बैठने के लिए मजबूर कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब पौने नौ बजे बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रही कार हरियाणा में पंजीकृत है। कार गुड़गांव के रतन विहार इलाके की है, जहां घटना के संबंध में पुलिस की एक टीम भेजी गई थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार और उसके चालक का पता लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार को दो पुरुषों और एक महिला ने उबेर (कैब बुकिंग सर्विस देने वाली एप) के माध्यम से रोहिणी से विकासपुरी के लिए बुक किया था। जिसके बाद रास्ते में तीनों में विवाद हो गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वीडियो में दिख रहा है कि लड़का, लड़की को जबरन कार के अंदर धकेल रहा है। ऐसा तब हुआ जब लड़की झगड़े के बाद बाहर जाना चाहती थी। आगे की जांच जारी है।’’

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने वीडियो का संज्ञान लिया और दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मालीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। आयोग इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\