देश की खबरें | दिल्ली पुलिस जी20 सम्मेलन के लिए रविवार को करेगी ‘कारों के काफिले’ का अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस अगले माह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कल रविवार को विभिन्न स्थानों से प्रगति मैदान के लिए ‘कारकेड’ अभ्यास करेगी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली पुलिस अगले माह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कल रविवार को विभिन्न स्थानों से प्रगति मैदान के लिए ‘कारकेड’ अभ्यास करेगी।

‘कारकेड’ जश्न मनाने का एक ऐसा तरीका है जिसमें बड़ी संख्या में कार चालक किसी सार्वजनिक स्थान पर धीमी गति से कार चलाते हैं, साथ ही वाहन का हॉर्न बजाते हैं।

पुलिस ने बताया कि अभ्यास को सुगम बनाने के लिए अनेक स्थानों पर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े बारह बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

उसने बताया कि सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा रोड ट्रैफिक सिग्नल, जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड और सलीम गढ़ बाईपास पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपने आवागमन की योजना इसके अनुसार बनाने को कहा है।

उसने कहा कि यात्रियों को इन सड़कों और चौराहों पर भीड़भाड़ मिल सकती है। पुलिस ने मोटर चालकों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\