देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने पहली बार डिजिटल पासिंग आउट परेड आयोजित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की महामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने नये भर्ती कांस्टेबलों के पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज से प्रशिक्षण पूरा होने पर मंगलवार को पहली बार डिजिटल पासिंग आउट परेड आयोजित किया।

नयी दिल्ली, सात जुलाई कोरोना वायरस की महामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने नये भर्ती कांस्टेबलों के पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज से प्रशिक्षण पूरा होने पर मंगलवार को पहली बार डिजिटल पासिंग आउट परेड आयोजित किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिल्ली पुलिस के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला, गिरफ्तार मलेशियाई नागरिक को साकेत कोर्ट से मिली जमानत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी इस मौके पर मुख्य अतिथि थे जो जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

रेड्डी ने कहा, ‘‘ दिल्ली लघु भारत है और देश की राजधानी और महानगर होने के नाते आतंकवादियों के निशाने पर रहती है। अपराध का कोई धर्म, जाति या संप्रदाय नहीं होता। सरकार आतंकवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध, मादक पदार्थों और मानव तस्करी के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर प्रतिबद्ध है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,008 नये मरीज मरीज पाए गए के बाद संक्रमित की संख्या बढ़कर 1,02,831 हुई, अब तक 3,165 की मौत.

उल्लेखनीय है कि 407 महिलाओं सहित कुल 1320 कांस्टेबल पासिंग आउट परेड (पाठ्यक्रम पूर्णता समारोह) में शामिल हुए। इनमें से 35 पुरुष और 12 महिलाओं सहित कुल 47 कांस्टेबल दमन एवं दीव पुलिस के थे।

कांस्टेबल दिनेश गुरुंग को बेहतरीन प्रदर्शन की ट्रॉफी मिली जबकि महिलाओं में नेहा हलपती ने बाजी मारी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\