देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए यातायात परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 'द्वारका एक्सप्रेसवे' के उद्घाटन के लिए सोमवार को द्वारका के कई इलाकों में यातायात की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी करके यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली में 'द्वारका एक्सप्रेसवे' के उद्घाटन के लिए सोमवार को द्वारका के कई इलाकों में यातायात की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी करके यह जानकारी दी।

रविवार को जारी परामर्श में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारका सेक्टर-25 में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक क्षेत्र में यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

परामर्श में वाहन चालकों से धूलसिरस चौक, सेक्टर आठ-नौ चौराहे, कार्मेल चौक सेक्टर-20, सेक्टर-23 थाने के पास जानकी चौक और पोचनपुर फ्लाईओवर सेक्टर-23 चौक की ओर जाने से बचने का आग्रह किया गया है।

परामर्श के मुताबिक, इसके अलावा परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के निकट, सेक्टर -21 मेट्रो स्टेशन से पैसिफिक मॉल कट, गोल्फ कोर्स रोड से धूलसिरस चौक व बामनोली और भरथल चौक से धूलसिरस चौक और छावला रोड तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन, अस्पताल और आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को यात्रा शुरू करने से पहले योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

परामर्श के मुताबिक, ''आम जनता और वाहन चालकों को धैर्य रखने, यातायात और सड़क नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।''

पुलिस ने सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़े करने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल