देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के लिए परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए 23 जनवरी को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के सुचारू संचालन के वास्ते व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों को लेकर शुक्रवार को एक परामर्श जारी किया।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए 23 जनवरी को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के सुचारू संचालन के वास्ते व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों को लेकर शुक्रवार को एक परामर्श जारी किया।

उन्होंने बताया कि परेड का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) रविवार को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा और परेड विजय चौक से शुरू होकर राष्ट्रीय (नेशनल) स्टेडियम तक जाएगी।

परेड के सुचारू रूप से संचालन के लिए राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार शाम छह बजे से रविवार को परेड समाप्त होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने कहा, ‘‘रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर शनिवार रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। ‘सी’-हेक्सागन-इंडिया गेट रविवार सुबह 9.15 बजे से राष्ट्रीय स्टेडियम में पूरी परेड और झांकी के प्रवेश करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।’’

परामर्श में यात्रियों को सुबह नौ बजे से अपराह्न साढ़े बारह बजे तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चलें।

परामर्श में कहा गया है कि कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) के आसपास पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और तीस हजारी अदालत के आसपास सिटी बस सेवाओं की आवाजाही बंद रहेगी।

इसमें कहा गया है कि गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम के लिए जाने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-24, रिंग रोड पर जाएंगी और भैरों रोड पर समाप्त होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से आने वाली बसें सड़क संख्या 56 पर दाएं मुड़ेंगी और आईएसबीटी आनंद विहार पर समाप्त होंगी।

परामर्श में कहा गया है कि ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन पर शनिवार सुबह पांच बजे से अपराह्न दो बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\