देश की खबरें | अपनी छवि और भाजपा नेता को बचाने के लिए युवती का चरित्र हनन कर रही है दिल्ली पुलिस: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना को लेकर अपनी छवि और भारतीय जनता पार्टी के एक आरोपी नेता को बचाने के लिए पुलिस पीड़ित युवती का चरित्र हनन कर रही है।

नयी दिल्ली, चार जनवरी कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना को लेकर अपनी छवि और भारतीय जनता पार्टी के एक आरोपी नेता को बचाने के लिए पुलिस पीड़ित युवती का चरित्र हनन कर रही है।

पार्टी नेता अलका लांबा ने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो और तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी की जाए ताकि दोषियों को सजा मिले और यह आगे के लिए एक नजीर बन सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में ‘निर्भया’ मामले के समय जिन लोगों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इस्तीफा मांगा था, वे आज दिल्ली और केंद्र की सत्ता में हैं, लेकिन वे अब न इस्तीफा मांग रहे हैं और न ही दे रहे हैं।

अलका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक दशक पहले जिन्होंने राजधानी दिल्ली को 'रेप कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा था, आज वही राजनीतिक दल - भाजपा और आम आदमी पार्टी सत्ता में हैं। उनका दिया हुआ ‘रेप कैपिटल ऑफ इंडिया' का तमगा एक दशक बाद भी बरकरार है।’’

उनका कहना था, ‘‘ पुलिस इस मामले को लगातार क्यों कमजोर कर रही है? दिल्ली पुलिस पर दबाव है क्योंकि इस अपराध में शामिल एक व्यक्ति का नाम मनोज मित्तल है। कौन है मनोज मित्तल? मनोज मित्तल दिल्ली के मंगोलपुरी में भाजपा का सह-संयोजक है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भजापा के दबाव में दिल्ली पुलिस भाजपा के इस नेता को बचाने के लिए मामले को कमजोर कर रही है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘निधि नामक युवती को घटना के तीन दिनों बाद दिल्ली पुलिस मीडिया के सामने लाती है और बयान दिलवाती है। पुलिस अपनी छवि बचाने और भाजपा नेता को बचाने के लिए पीड़िता का चरित्र हनन कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक ऐसा पुलिस आयुक्त चाहिए जो राजधानी के चप्पे-चप्पे को जानता हो और अपराध पर अंकुश लगा सके। उन्होंने यह सवाल किया कि अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

अलका ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच पूरी की जाए, त्वरित अदालत में मामला चलाया जाए और तीन महीने में सुनवाई पूरी हो।’’

गौरतलब है कि नया साल शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की युवती को कार से करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने की घटना हुई जिसमें युवती की मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट