Delhi: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने वित्तीय विवाद को लेकर अपने बहनोई की हत्या की

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में वित्तीय विवाद के चलते रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने 36 वर्षीय बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में वित्तीय विवाद के चलते रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने 36 वर्षीय बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपी विक्रम सिंह ने रविवार को हरियाणा के रोहतक के निवासी तथा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक वीरेंद्र नंदाल की हत्या कर दी. अधिकारियों ने कहा कि सिंह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह सफदरजंग एन्क्लेव के कृष्णा नगर में हुई इस घटना के बारे में करीब आठ बजे सूचना मिली. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नंदाल मृत मिले. उनके सिर में गोली के निशान थे.

पुलिस ने कहा कि नंदाल जूड़ो खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक थे. वह पांच-छह दिन से सिंह के साथ उसके घर में रह रहे थे. उन्होंने कहा कि सिंह ने नंदाल से पैसे लिये थे. नंदाल पैसे लौटाने के लिये कह रहे थे. पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई और नंदाल ने सिंह को गाली दी . बाद में सिंह ने अपनी सर्विस पिस्तौल से नंदाल को गोली मार दी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में गांव के पूर्व मुखिया, सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

सिंह ने नंदाल की हत्या करने के बाद अन्य कमरे में सो रही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने कहा कि सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पिस्तौल बरामद कर ली गई है. उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें