देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह लांडा के दो कथित सहयोगियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह लांडा के दो कथित सहयोगियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया।

अधिकारियों के मुताबिक लखबीर सिंह लांडा के दोनों सहयोगियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी राजन भट्टी और फिरोजपुर निवासी कंवलजीत सिंह उर्फ चिन्ना के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने भट्टी को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के वांछित गैंगस्टरों में से एक है और एक अन्य भगोड़े अपराधी लांडा हरिके का करीबी सहयोगी है।

भट्टी 15 से अधिक मामलों में शामिल था और पंजाब के मोहाली में दर्ज एक मामले में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि लखबीर सिंह लांडा और हरविंदर सिंह रिंडा के निर्देश पर पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और लोगों को निशाना बनाकर हत्या करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस उपायुक्त चंद्रा ने कहा कि भट्टी द्वारा किए गए खुलासों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कंवलजीत सिंह को पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में भी गिरफ्तार किया गया था।

भट्टी पंजाब में ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थ और आग्नेयास्त्र प्राप्त करने और भेजने के लिए कंवलजीत को निर्देश दे रहा था। चंद्रा ने कहा कि लांडा हरिके ने भट्टी और कंवलजीत को पंजाब में दो लक्ष्यों को पूरा करने का भी निर्देश दिया था।

कंवलजीत को एक साथी के साथ अमृतसर के एक होटल में घेर लिया गया था। छापेमारी के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घेरे जाने के बाद दोनों संदिग्धों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की।

कुछ देर चली मुठभेड़ में कांस्टेबल योगेश घायल हो गया। हालांकि कंवलजीत को पकड़ लिया गया, लेकिन उसका साथी भागने में सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\