देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने गोगी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोगी गिरोह के चार कथित सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक संभावित ‘गैंग वार’ को टालने का दावा किया है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर गोगी गिरोह के चार कथित सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक संभावित ‘गैंग वार’ को टालने का दावा किया है।

गोगी गिरोह के सरगना जितेंद्र गोगी की 24 सितंबर को रोहिणी अदालत कक्ष में दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावार भी मारे गए थे।

पुलिस ने कहा कि गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बीच वर्षों से जंग छिड़ी है और उनकी प्रतिद्वंद्विता ने दर्जनों लोगों की जान ले ली है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के सुमित (25), बरवाला निवासी कुणाल (25), बापरोला निवासी करण हंस (22) और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले सूरज कुमार (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि हत्याकांड में वांछित दो लोग रोहिणी सेक्टर- 37 स्थित डीटीसी डिपो के पास डकैती करने आएंगे। जाल बिछाया गया और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके तीन साथियों को रोहिणी सेक्टर- 34 से पकड़ा गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुमित ने कहा कि वह और उसके सहयोगी टिल्लू गिरोह के एक सदस्य दीपक उर्फ ​​राधे की हत्या में शामिल थे और भविष्य में इस तरह की और घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से तीन पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज