Delhi: विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर पोलिया टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे

दिल्ली मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 20 सितंबर के बीच पोलियो टीकाकरण बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसका लाभ लोग उठा सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी.

polio

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : दिल्ली मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 20 सितंबर के बीच पोलियो टीकाकरण बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसका लाभ लोग उठा सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी.

डीएमआरसी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्टर के मुताबिक सराय, एनएचपीसी चौक, बाटा चौक, पुराना फारीदाबाद, एस्कोर्ट मुजेसर और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) सहित विभिन्न स्टेशनों पर पोलियो टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. डीएमआरसी ने कहा, ‘‘पोलियो टीकाकरण अभियान-2022-23 के तहत पल्स पोलियो बूथ वायलट मेट्रो लाइन के चुनिंदा स्टेशनों पर 18 से 20 सितंबर तक पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक स्थापित किए जाएंगे.’’ यह भी पढ़ें : Noida: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

गौरतलब है कि राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस जिसे आम तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के नाम से जाना जाता है की भारत में शुरुआत 1995 में की गई थी और इसके तहत हर साल दो बार पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी नामीबिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\