देश की खबरें | दिल्ली में पांच महीने बाद खुले साप्ताहिक बाजार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली में सोमवार को 150 से अधिक दिन बाद साप्ताहिक बाजार खुल गए। दुकानदारों ने इस दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मास्क लगा रखे थे, दुकानों के बीच में दूरी थी, सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा था और पुलिस भी लगातार गश्त पर रही।

अधिकारियों ने 30 अगस्त तक प्रयोग के आधार पर इन बाजारों को खुलने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर रहने वाले मुस्लिम शख्स ने जीता लोगों का दिल, राखी बांधने वाली हिन्दू बहन की 2 बेटियों की उनके रीति-रिवाज से करवाई शादी.

साकेत अदालत के पास पुष्प विहार साप्ताहिक बाजार के महासचिव राजकुमार कटारिया ने कहा, ‘‘हॉकरों से भीड़ न लगाने और उचित भौतिक दूरी रखने को कहा गया था। उनसे मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा गया था। उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया।’’

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 2,700 साप्ताहिक बाजार हैं और उनके खुलने से शहर की अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी।

यह भी पढ़े | Thane 17 Private Hospitals: मुंबई से सटे ठाणे में 17 प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से वसूले 1.82 करोड़ रुपये.

गोयल सत्तारूढ़ आप के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजारों के प्रतिनिधि मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलेंगे।

दिल्ली में कोविड-19 के चलते साप्ताहिक बाजार 23 मार्च से बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)