Delhi: तिलक नगर स्थित स्कूल के पास महिला का शव बरामद होने के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित एक स्कूल के पास एक महिला का शव बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Arrest (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित एक स्कूल के पास एक महिला का शव बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा महिला की पहचान एवं अपराध से जुड़े विवरण का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि घटना के जुड़ी अन्य जानकारी बाद में साझा की जाएगी. पुलिस ने बताया कि करीब 30 साल की महिला के पैर और हाथ किसी धातु की चेन से बंधे हुए थे. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है. उसने बताया कि महिला का शव शुक्रवार सुबह स्कूल के पास पाया गया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने यह पता लगाया कि शव को एक कार में वहां लाया गया था. यह भी पढ़ें : सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने अपनी मां, बहन और चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन की पंजीकरण संख्या का पता लगाया गया, जिसके बाद पुलिस के एक दल ने वाहन के मालिक का पता लगाया. मालिक का कहना है कि उसने दो महीने पहले कार बेच दी थी.’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट