देश की खबरें | दिल्ली: ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक ट्रक ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में एक ट्रक ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे मिली।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) विक्रम सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। जिसके बाद उन्हें राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान नजफगढ़ के न्यू गोपाल नगर निवासी करमवीर के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह पहले दिल्ली परिवहन निगम में संवाहक था।

फिलहाल, पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू