Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ, वायु गुणवत्ता में सुधार

दिल्लीवासियों की मंगलवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Cold (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्लीवासियों की मंगलवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई और पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ और वह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया.

शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठे बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी. यह भी पढ़ें: हाशिए के किसानों का जीवन सुधरने पर अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर को छू सकेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम वैज्ञानिकों ने मध्यम कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 181 (मध्यम) दर्ज किया गया। सोमवार को यह 207 (खराब) था.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड