देश की खबरें | दिल्ली: पेंशन के सभी मामलों का निपटारा 15 दिन में करने का मंत्री ने दिया आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के महिला और बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों की लंबित पेंशन जारी की जाए।
नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली के महिला और बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों की लंबित पेंशन जारी की जाए।
गौतम ने मंगलवार को गीता कॉलोनी स्थित पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1859 नए मरीज पाए गए, 93 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सोमवार को उन्होंने यहां सेवा कुटीर में पेंशन के सभी लंबित मामलों की स्थिति की जांच करने के लिए औचक निरीक्षण किया था।
सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार निरीक्षण के दौरान पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय में कई वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं के पेंशन के मामले लंबित पाए गए।
यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद, चीनी पक्ष में 40 से ज्यादा हुए हताहत- रिपोर्ट्स.
वक्तव्य के अनुसार सेवा कुटीर में मंत्री ने पाया कि विधवा पेंशन के 1,538 मामले लंबित हैं।
मंत्री ने पेंशन के सभी मामलों का 15 दिन में निदान करने का आदेश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)