देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते किये कई उपाय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो ने अगले सप्ताह सेवाएं फिर से शुरू होने के मद्देनजर यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाये है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितम्बर दिल्ली मेट्रो ने अगले सप्ताह सेवाएं फिर से शुरू होने के मद्देनजर यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाये है।

दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनिटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया है।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद मेट्रो सेवाएं सात से 12 सितम्बर तक तीन चरणों में फिर से शुरू होंगी लेकिन निरूद्ध क्षेत्रों में स्थित स्टेशन बंद रहेंगे।

बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मीडियाकर्मियों के लिए स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार से लेकर कोच में सवार होने तक का एक पूर्वावलोकन किया गया।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है और ‘‘यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि 45 स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर, स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग सह सैनिटाइज़र डिस्पेंसर लगाये गए हैं।

यह सुविधा 17 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी, जिसमें येलो लाइन के राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और विश्वविद्यालय स्टेशन शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी।

ट्रेनों के ठहराव की अवधि अब अधिक होगी। इसे प्रत्येक स्टेशन पर 10-15 सेकंड से बढ़ाकर 20-25 सेकंड किया जायेगा और ‘इंटरचेंज’ सुविधा की अवधि को 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया जायेगा।

डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि सात सितम्बर से फिर से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा के पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी। दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी और 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और वायरस के फैलने की आशंका के कारण यात्रियों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केवल स्मार्टकार्ड धारकों को यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट