देश की खबरें | दिल्ली की मेयर का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है।

उन्होंने रात पौने नौ बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि मैं कुछ दिनों से अपने फेसबुक पेज तक नहीं पहुंच पा रही हूं, इसे हैक कर लिया गया है। हम इसे यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर मेरे फेसबुक पेज के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके प्रति सचेत रहें।’’

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने कहा कि मेयर का फेसबुक अकाउंट चार से पांच दिन पहले हैक हो गया था और वह अपने अकाउंट को नहीं खोल पा रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि एक टीम अकाउंट को बहाल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है।

अधिकारी ने कहा कि अब तक अकाउंट से कोई अनुचित संदेश या गतिविधि की सूचना नहीं मिली है और अगर यह बहाल नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेयर का फेसबुक अकाउंट छह से सात महीने पहले भी हैक हो गया था, जिसे जल्द ही बहाल कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\