देश की खबरें | दिल्ली: ‘काला-जादू’ करने के संदेह में व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या की, एक अन्य को घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक व्यक्ति ने 47 वर्षीय एक किसान की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक व्यक्ति ने 47 वर्षीय एक किसान की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विनोद के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, विनोद को संदेह था कि पीड़ित ने उस पर ‘‘काला जादू’’ किया है । यह घटना सोमवार को हुई।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद ने अपने पड़ोसी सुनील पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य पड़ोसी राजपाल ने सुनील को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी चाकू से किए गए हमले में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि राजपाल का उपचार जारी है।

हर्षवर्धन ने बताया कि जाफरपुर कलां पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सुरहेरा गांव के निवासी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विनोद ने पुलिस को बताया कि उसे इस बात का शक था कि सुनील ने उस पर ‘काला-जादू’ किया है, इसलिए उसने उस पर हमला किया।

हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद द्वारा सुनील के खेत में शौच करने को लेकर एक सप्ताह पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि सुनील एक किसान था और राजपाल सरकारी नौकरी करता है जबकि विनोद बेरोजगार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\