देश की खबरें | दिल्ली : कनाडा जाने की अनुमति नहीं मिलने पर व्यक्ति ने की मां की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक महिला की उनके बेटे ने कथित तौर पर इसलिए चाकू घोंपकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने अपने पुत्र को काम के लिए कनाडा जाने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली में एक महिला की उनके बेटे ने कथित तौर पर इसलिए चाकू घोंपकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने अपने पुत्र को काम के लिए कनाडा जाने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद गांव की है।

उन्होंने बताया कि छह नवंबर की शाम को अपनी मां की हत्या करने के बाद आरोपी कृष्णकांत (31) ने अपने पिता सुरजीत सिंह (52) को फोन किया और उन्हें घर आने के लिए कहा।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जब सुरजीत सिंह घर पहुंचे तो कृष्णकांत ने उनसे “माफी” मांगी और कहा कि वह ऊपर जाकर खुद देखें कि उसने क्या किया है।

उन्होंने बताया कि घर की पहली मंजिल पर पहुंचने पर सुरजीत ने अपनी पत्नी गीता (50) को खून से लथपथ पाया और उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। इस दौरान आरोपी कृष्णकांत भागने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि सुरजीत अपनी पत्नी गीता को तुरंत अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुरजीत के दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा साहिल भोली (27) बैंक में काम करता है। कृष्णकांत बेरोजगार है और नशे के आदी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरजीत के दोनों बेटे अविवाहित हैं और घटना के समय घर पर केवल गीता और आरोपी कृष्णकांत ही मौजूद थे।’’

अधिकारी ने बताया कि बाद में कृष्णकांत को उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान कृष्णकांत ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था लेकिन उसका परिवार पहले उसकी शादी कराना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि हत्या वाले दिन मां और बेटे के बीच बहस बढ़ गई और कृष्णकांत ने कुछ समय पहले खरीदे गए चाकू से गीता पर वार कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सुरजीत सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं और उनका कार्यालय जैतपुर में टंकी रोड पर स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\