Delhi: नाबालिग लड़की से मस्जिद में छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 10 साल की एक लड़की से कथित तौर पर मस्जिद के अंदर छेड़खानी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

jail (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर : उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 10 साल की एक लड़की से कथित तौर पर मस्जिद के अंदर छेड़खानी की गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोहम्मद इमरान (24) को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी सूचना जाफराबाद थाने को बुधवार को दी गई थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) और 341 (सदोष अवरोध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : सरकार ‘स्पीड’ को भारत की आकांक्षा और ‘स्केल’ को उसकी ताकत मानती है: प्रधानमंत्री मोदी

अधिकारी ने कहा कि आरोपी इमरान बिहार के किशनगंज का निवासी है. वह छात्रों को मस्जिद में पढ़ाता था. उन्होंने कहा कि इमरान अब न्यायिक हिरासत में है. पिछले महीने, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक मदरसे में 11 साल के लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट