दिल्ली शराब घोटाला मामला : सीबीआई का दल पूछताछ के लिए बीआरएस नेता कविता के घर पहुंचा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का एक दल ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले’ के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के कविता के आवास पर पहुंचा.

बीआरएस विधान परिषद सदस्य कविता (Photo: ANI)

Hyderabad: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का एक दल ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले’ के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव  (K. ChandraShekar Rao) की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के कविता (Kavitha) के आवास पर पहुंचा.सीबीआई ने पिछले सप्ताह कविता को सूचित किया था कि जांच एजेंसी का एक दल पूछताछ के लिए 11 दिसंबर को शहर में उनके आवास पर जाएगा. सीबीआई ने मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए कविता को नोटिस भेजा था. कविता ने हाल ही में कहा था कि वह केवल 13 दिसंबर को छोड़कर 11 से 15 दिसंबर तक अधिकारियों से मुलाकात कर पाएंगी. जांच एजेंसी ने आपराधिक संहिता प्रक्रिया की धारा-160 के तहत नोटिस जारी किया था और उनसे उस दिन सुबह 11 बजे ‘पूछताछ’ के लिए उनकी सुविधा के अनुसार घर का पता बताने के लिए कहा था.

सीआरपीसी की धारा-160 के तहत जांच अधिकारी किसी मामले में गवाह के तौर पर किसी भी व्यक्ति को समन भेज सकता है. ‘घोटाले’ में कथित रिश्वत को लेकर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में कविता का नाम सामने आने के बाद उन्होंने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.सीबीआई ने 25 नवंबर को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था.

ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में आरोपी अमित अरोड़ा के खिलाफ दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में कहा था, ‘‘अब तक की जांच के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की ओर से विजय नायर ने साउथ ग्रुप नामक एक ग्रुप (जिसका नियंत्रण सरत रेड्डी, के कविता, मांगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के हाथों है) से अमित अरोड़ा समेत विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Mumbai to Hyderabad in 3 Hours: हैदराबाद से मुंबई सिर्फ 3 घंटे में! पुणे होकर 671 KM हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की DPR तैयार, जानें पूरी डिटेल