देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा समिति ने फेसबुक के खिलाफ शिकायतों पर गवाहों की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने सोमवार को फेसबुक के खिलाफ शिकायतों के सिलसिले में दो गवाहों की जांच की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने सोमवार को फेसबुक के खिलाफ शिकायतों के सिलसिले में दो गवाहों की जांच की।

समिति ने एक बयान में कहा कि दोनों गवाहों ने सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के परिचालन, कामकाज और शिकायत निवारण प्रणाली में "अधिक पारदर्शिता" की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाईट राइडर्स को जीत के लिए दिया 195 रनों का लक्ष्य: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

समिति ने ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा से पूछताछ की।

बयान में कहा गया है कि राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछली कार्यवाही को जारी रखते हुए सोशल मीडिया मंच फेसबुक के खिलाफ शिकायतों में लगाए गए आरोपों और गंभीर चिंताओं के मामले में कुछ और गवाहों की जांच की।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को मिलेगा पोस्टल बैलेट.

इसमें कहा गया है कि दोनों गवाहों ने कई कदमों की सिफारिश की जो फेसबुक को सुझाए जा सकते हैं ताकि "उनके कामकाज में सुधार" हो सके।

समिति ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन को 23 सितंबर को तलब किया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा किसी ‘दंडात्मक’ कार्रवाई पर रोक लगाने के बाद सुनवाई को टाल दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\