देश की खबरें | भीषण गर्मी से दिल्ली बेहाल, कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को भीषण लू की स्थिति रही और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली में शुक्रवार को भीषण लू की स्थिति रही और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह 12 साल में अप्रैल महीने में एक दिन का सर्वाधिक तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

महीने का अब तक का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।

खेल परिसर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रिज (45.7 डिग्री सेल्सियस), मुंगेशपुर (45.9 डिग्री सेल्सियस), नजफगढ़ (45.9 डिग्री सेल्सियस) और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - ‘ग्रीन’ (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो’ (देखें और अद्यतन रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें)।

बढ़ती गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित राजधानी में महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने में संभावित झटके की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार किसी तरह दिल्ली में बिजली आपूर्ति की स्थिति से निपट रही है। उन्होंने देश में बिजली संकट से निपटने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

इसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी