देश की खबरें | दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी 'स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली, 28 और 29 जुलाई को मानसून की बारिश में भींगने के लिए तैयार हो जाइए। एलपीए (कम दबाव का क्षेत्र) दिल्ली के दक्षिण से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा।"

आईएमडी ने मंगलवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड