देश की खबरें | दिल्ली : बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुल्तानपुरी इलाके के झुग्गी निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, झगड़े के संबंध में 10 जून को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली। सुल्तानपुरी थाने से एक टीम मौके पर पहुंची, जहां बताया गया कि घायल को पीसीआर वैन मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गई थी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चाकू से दो बार हमला कर सिंह को घायल कर दिया गया। जांच से पता चला कि बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पड़ोसियों में विवाद बढ़ गया। हाथापाई के दौरान, आरोपियों में से एक ने उस पर चाकू से हमला किया।’’

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं और विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।’’

इस बीच, मृतक की पत्नी पूजा कौर ने बताया कि मंगलवार शाम को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था और बड़ों के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला शांत हो गया था।

कौर ने बताया, ‘‘कुछ देर बाद उन्होंने मेरे पति पर चाकू से हमला कर दिया। हम चाहते हैं कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड