देश की खबरें | दिल्ली के अस्पताल ने सबसे तेज कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल ने शनिवार को दुनिया की सबसे तेज कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी करने का दावा किया। अस्पताल के मुताबिक, उसने लगभग 15 मिनट में यह सर्जरी पूरी कर दी।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल ने शनिवार को दुनिया की सबसे तेज कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी करने का दावा किया। अस्पताल के मुताबिक, उसने लगभग 15 मिनट में यह सर्जरी पूरी कर दी।

ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने दावा किया कि उसके डॉक्टरों की एक टीम ने 86 वर्षीय एक मरीज की कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी महज 15 मिनट और 35 सेकेंड में करने की उपलब्धि दर्ज की, जो वैश्विक स्तर पर इस तरह के ऑपरेशन में लगी सबसे कम अवधि है।

अस्पताल के मुताबिक, बिहार के गया जिले की रहने वाली सुमित्र शर्मा फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। शर्मा को तीन दिन बाद दिल्ली ले आया गया था।

अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, “शर्मा स्तन कैंसर से पीड़ित रह चुकी हैं और 18 साल पहले उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी। वह खून को पतला रखने वाली दो दवाएं खा रही थीं।”

बयान के अनुसार, सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने शर्मा की एंजियोग्राफी की और उन्हें खून को पतला रखने वाली एक और दवा हिपारिन भी दी। इसके चलते उनका केस और भी जटिल हो गया।

बयान में कहा गया है, “मरीज की तेजी से सर्जरी करने की जरूरत थी। डॉ. कौशल कांत मिश्रा के नेतृत्व में हमारी टीम ने 15 मिनट और 35 सेकेंड में कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी की, जो विश्व स्तर पर इस तरह की सर्जरी के लिए ज्ञात सबसे कम अवधि है।”

बयान के मुताबिक, सर्जरी में पूर्व के रिकॉर्ड से तीन मिनट कम समय लगा। पिछला रिकॉर्ड भी डॉ. कौशल कांत मिश्रा और उनकी टीम ने दो साल पहले कायम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\