देश की खबरें | दिल्ली में पांच महीने में कोरोना वायरस के सबसे कम 564 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 564 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यह संख्या पांच महीनों में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 21 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,474 पर पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 564 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यह संख्या पांच महीनों में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 21 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,474 पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 0.98 फीसदी है।

नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 6,23,415 हो गए हैं। रविवार को 57,463 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी।

दिल्ली में रविवार को 757, शनिवार को 655, शुक्रवार को 758 और बृहस्पतिवार को 1063 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में 27 जुलाई को कोरोना वायरस के 613 मामले सामने आए थे। 16 अगस्त को 652 और 17 अगस्त को 787 मामले आए थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6297 हो गई जो रविवार को 6713 थी।

दिल्ली में 11 नवंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, कोविड अस्पतालों के 18774 बिस्तरों में से 16275 बिस्तर खाली हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 6,06,644 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 4563 हो गई जो रविवार को 4931 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी