देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 716 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 716 नए मामले सामने आए, जो इस साल अब तक आए सबसे अधिक दैनिक मामले हैं, जबकि बीमारी से चार और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 716 नए मामले सामने आए, जो इस साल अब तक आए सबसे अधिक दैनिक मामले हैं, जबकि बीमारी से चार और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 2,924 से बढ़कर 3,165 हो गई और 6.32 लाख लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत से बढ़कर 0.93 प्रतिशत हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि 716 नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,46,348 हो गए। बीमारी से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,953 हो गई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार और बुधवार को क्रमश: 607 और 536 नए मामले आए। मंगलवार को 425 मामले आए थे।

बृहस्पतिवार को 47,078 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 77,352 जांच की गईं और घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,624 हो गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने मामले में बढ़ोत्तरी के लिए लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज