देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के इस साल के सर्वाधिक 7,437 नए मामले आए; 24 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के 7,437 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 के 7,437 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण दर भी पिछले दिन की 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में मामलों में काफी वृद्धि हुई है।

इस वर्ष पहली बार एक दिन में 7,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

पिछले दो दिन 5,000 से अधिक नए मामले आए थे।

दिल्ली में अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले 11 नवंबर को आए थे, जब 8,593 मामले आए थे, जबकि शहर में कोविड-19 से सबसे अधिक मौतें 19 नवंबर को हुई थीं, जिस दिन 131 मरीजों की मौत हो गई थी।

बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले 52,696 आरटी-पीसीआर जांच और 39,074 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 91,770 जांच की गई थी।

बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,98,005 हो गए। अब तक 6.63 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई।

दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 19,455 से बढ़कर 23,181 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि गृह पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या बुधवार के 10,048 से बढ़कर 11,367 हो गई, जबकि निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या एक दिन पहले के 3,708 से बढ़कर 4,226 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी