देश की खबरें | दिल्ली में दो सप्ताह के भीतर कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को 94,160 पहुंचने के बाद महज 12 दिनों के भीतर घटकर आधी रह गयी है। गौरतलब है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या आधी होने में 21 दिन लगा था।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को 94,160 पहुंचने के बाद महज 12 दिनों के भीतर घटकर आधी रह गयी है। गौरतलब है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या आधी होने में 21 दिन लगा था।

कोविड की तीसरी लहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13 जनवरी को बढ़कर 94,160 हो गयी थी जो मंगलवार (25 जनवरी) को कम होकर 42,010 रह गयी।

बेहद खतरनाक दूसरी लहर के दौरान कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 अप्रैल को बढ़कर 99,752 हो गई थी जो 19 मई को कम होकर 45,047 रह गयी।

विशेषज्ञों का कहना है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आ रही कमी उनकी आशा के अनुररूप है।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की निदेशक प्रोफेसर नंदिनी शर्मा ने बताया, ‘‘ऐसा ही अनुमान था। वृद्धि तेजी से हुई थी। कोविड के प्रसार को दिखाने वाली आर-नॉट वैल्यू करीब चार थी, इसका तात्पर्य है कि उक्त व्यक्ति दो दिनों के भीतर पूरे परिवार को संक्रमित करेगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रिकवरी भी तेजी से हो रही है। इंक्यूबेशन की अवधि कम हो गई है, महज दो से तीन दिन रह गयी है। इसलिए उपचाराधीन मामलों में तेजी से कमी आयी है।’’

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, कोरोना वायरस से ओमीक्रोन स्वरूप की इंक्यूबेशन अवधि करीब तीन दिनों की है, जबकि उसके डेल्टा स्वरूप की इंक्यूबेशन अवधि चार दिनों की थी। वहीं कोरोना वायरस के पुराने स्वरूपों की इंक्यूबेशन अवधि करीब पांच दिनों की थी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार कोविड-19 के बेहद कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के ज्यादातर मामलों में वायरस से संक्रमण प्राथमिक कारण नहीं है।

आंकड़ों के अनुसार, 17 जनवरी को दिल्ली के अस्पतालों में उपलब्ध कुल 15,505 बिस्तरों में से अधिकतम 2,784 (17.96 प्रतिशत) बिस्तरों पर ही मरीज भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\