देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि सात मोहल्ला क्लीनिक में तैनात सात चिकित्सक और 19 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है क्योंकि यह पाया गया कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली में हेरफेर करने का प्रयास किया था।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि सात मोहल्ला क्लीनिक में तैनात सात चिकित्सक और 19 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है क्योंकि यह पाया गया कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली में हेरफेर करने का प्रयास किया था।

भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों के देर से आने की शिकायतें थीं।

दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए मोहल्ला क्लीनिक अरविंद केजरीवाल सरकार की प्रमुख पहलों में से एक है। एक सामान्य मोहल्ला क्लीनिक में एक चिकित्सक, एक दाई-सह-नर्स और अन्य सहायक कर्मचारी होते हैं, और वहां आने वाले मरीजों को कई प्रकार की जांच सेवाएं और आवश्यक दवाएं मुफ्त प्रदान की जाती हैं।

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक मोहल्ला क्लीनिक में उपस्थित रहना होता है। हमने उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच करायी...यह पाया गया कि इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति प्रणाली में हेरफेर किया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी देर से आते थे लेकिन सिस्टम यह ‘‘दिखाता था’’ कि वे सुबह आठ बजे पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘(हमारी जांच में) सात मोहल्ला क्लीनिक में अनियमितताएं पाई गईं - पांच दक्षिण पश्चिम जिले में, एक उत्तरपूर्व जिले में और एक शाहदरा में। कुल मिलाकर सात चिकित्सकों सहित 26 कर्मचारियों को पैनल से हटा दिया गया है।’’

वर्तमान में दिल्ली में कुल 533 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक कार्यरत हैं।

भारद्वाज ने कहा कि प्रस्तुत की गई छवियों में विसंगतियां या विषमताएं पाए जाने के बाद अनियमितताएं देखी गईं, जैसे कि उसी दिन कपड़ों में बदलाव या स्कैन छवि में किसी तस्वीर से ली गई फोटो का मिलना।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सात चिकित्सकों के अलावा, हटाए गए शेष कर्मचारियों में छह फार्मासिस्ट, छह क्लीनिक सहायक और सात अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

दिल्ली के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर "बहुत गंभीर" है कि ऐसे क्लीनिक में तैनात कर्मचारी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें और कोई लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

यह पूछे जाने पर कि सिस्टम के साथ ऐसी छेड़छाड़ कैसे हुई होगी, उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता है जो सिस्टम में हेरफेर करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी तकनीक को अद्यतन करते रहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट