जरुरी जानकारी | दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अधिसूचित की आबकारी नीति, कोई बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दी। यह पिछले साल के ही समान रखी गयी है। कोविड-19 संकट को देखते हुये इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दी। यह पिछले साल के ही समान रखी गयी है। कोविड-19 संकट को देखते हुये इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इसे इसी साल अप्रैल में जारी किया जाना था लेकिन सरकारी मशीनरी के कोविड-19 से निपटने में व्यस्त होने के चलते इसमें देरी हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल की ही आबकारी नीति को बिना किसी बदलाव के चालू वित्त वर्ष के लिए भी अधिसूचित कर दिया है।’’

आबकारी विभाग ने 2020-21 की नीति का मसौदा मार्च में ही सरकार को सौंप दिया था लेकिन महामारी और लॉकडाउन के चलते इस पर अंतिम निर्णय लेने में देरी हुई।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

पिछले महीने सरकार ने शहर के रेस्तरां-बार, होटल और क्लबों को उनका 15 जुलाई को समाप्त होने वाले बीयर स्टॉक शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति दे दी थी ताकि उनके वित्तीय नुकसान को कम किया जा सके।

दिल्ली में करीब 950 होटल, क्लब और रेस्तरां-बार के पास आबकारी लाइसेंस हैं। देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद से ही इन्हें खोलने की अनुमति नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\