देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों के माध्यम से 'पर्यावरण योद्धा' बनाने का अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में दो लाख छात्रों को लक्षित करते हुए एक पर्यावरण-जागरुकता अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से ‘‘पर्यावरण योद्धाओं’’ की एक पीढ़ी का निर्माण करना है।

नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में दो लाख छात्रों को लक्षित करते हुए एक पर्यावरण-जागरुकता अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से ‘‘पर्यावरण योद्धाओं’’ की एक पीढ़ी का निर्माण करना है।

विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संस्थान ‘टेरी’ इस परियोजना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी होगी। टेरी के पास टिकाऊ विकास का चार दशकों से अधिक का अनुभव है।

अभियान के लिए दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट’ (टेरी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत, दिल्ली सरकार पूरे दिल्ली-एनसीआर में शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 2,000 इको-क्लब में कार्यक्रम क्रियान्वित करने के लिए टेरी को 40 लाख रुपये देगी।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से ‘‘पर्यावरण योद्धाओं’’ की एक पीढ़ी तैयार करना है, जो जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संरक्षण पर जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देगी।

सिरसा ने कहा, ‘‘यह सिर्फ जागरुकता अभियान नहीं है, यह एक क्रांतिकारी व्यवहार परिवर्तन पहल है। इस अभियान के जरिए हम दिल्ली के लिए दो लाख ‘पर्यावरण योद्धा’ तैयार करेंगे। ये छात्र ‘पर्यावरण योद्धा’ दिल्ली और भारत के पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता को बढ़ावा देंगे और उसकी रक्षा करेंगे।’’

जून से नवंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में कहानी सुनाना, पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियां, खेल जैसी कई गतिविधियां और रचनात्मक संचार उपकरण शामिल होंगे। युवाओं में पर्यावरण संबंधी सोच को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए इस अभियान के माध्यम से छात्रों के रोजमर्रा के जीवन में स्थिरता को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का एक प्रमुख घटक 80 ‘‘पर्यावरण संरक्षक’’ छात्रों और शिक्षकों को प्रशिक्षण देना है जो अपने संस्थानों में पर्यावरण-नेताओं के रूप में काम करेंगे। उन्हें क्षमता-निर्माण प्रशिक्षण मिलेगा और बदले में, वे दूसरों को सलाह देकर पहल को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, जिससे जलवायु चेतना का प्रभाव बढ़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू