देश की खबरें | दिल्ली सरकार सतर्क, कोविड-19 स्थिति पर नजर रख रही है: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति पर नजर रख रही है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति पर नजर रख रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब तक दिल्ली में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

महामारी की स्थिति पर जैन के बयान से कुछ घंटे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया।

शहर में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नये मामले सामने आये तथा 15 और मरीजों की जान चली गयी। यहां अब तक 11096 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

शहर में रात का कार्फ्यू 30 अप्रैल तक रहेगा।

जैन ने कहा, ‘‘ कल संक्रमण दर 5.54 प्रतिशत थी और करीब 65000 परीक्षण कराये गये। निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने के लिए आदेश जारी किये गये हैं। करीब 5000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए जोड़े जा रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि इस साल बस एक दिन ऐसा रहा जब संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ रूख की निगरानी करने की जरूरत है और हम उस पर नजर बनाये हुए हैं। फिलहाल संक्रमण दर पूरे देश के लिए पांच प्रतिशत के पार चली गयी है। लेकिन दिल्ली में हम चौकन्ने और सतर्क हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोमवार को 87,673 लोगों का टीका लगाया गया और अबतक 12 लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं।

राजकुमार माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\