जरुरी जानकारी | दिल्ली सरकार ने एमसीडी को 803.69 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए निगम को 803.69 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए निगम को 803.69 करोड़ रुपये की किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी के कार्यालय ने बयान में कहा कि एमसीडी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2,642.47 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जबकि 2014-15 में यह सिर्फ 854.5 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा भी एमसीडी को दिल्ली सरकार कई मदों के तहत धन मुहैया कराती है।

बयान के मुताबिक, ‘‘केजरीवाल सरकार एमसीडी में काम की गति धीमी नहीं होने देगी। इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में वित्त मंत्री आतिशी ने एमसीडी के लिए 803.69 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे एमसीडी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।’’

इस फैसले से एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित होगा। इसके अलावा एमसीडी में सफाई कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकों को भी समय पर उनका वेतन दिया जा सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी