देश की खबरें | दिल्ली : गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर लगी आग पर काबू पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल स्थल (कूड़े के पहाड़) में सोमवार को लगी आग पर कुछ घंटों के भीतर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल स्थल (कूड़े के पहाड़) में सोमवार को लगी आग पर कुछ घंटों के भीतर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग उच्च तापमान और कूड़े में मीथेन उत्पन्न होने के कारण लगी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न लगभग डेढ़ बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने और बुझाने के लिये एक रोबोटिक मशीन के साथ दमकल की कुल 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा, "शाम तक लगभग 60 से 70 फीसदी आग बुझ चुकी थी। इसे और फैलने नहीं दिया गया।"

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग फैल गई थी।

इससे पहले पिछले साल मार्च में, लैंडफिल स्थल में भीषण आग लग गई थी, जिससे क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में धुआं छा गया था।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लैंडफिल स्थलों पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए पिछले साल नौ सूत्री कार्रवाई योजना जारी की थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, लैंडफिल स्थलों में डाले गये जैविक कचरे के सड़ने से मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में, मीथेन गैस की वजह से आग लग जाती है और कपड़े तथा प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील सामग्री वहां पड़ी होने के कारण आग फैलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट