देश की खबरें | दिल्ली आबकारी घोटाला : अदालत ने कारोबारी पिल्लई की ईडी हिरासत चार दिन और बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की अदालत ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी गई हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को चार और दिनों के लिए बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, 16 मार्च दिल्ली की अदालत ने हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दी गई हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को चार और दिनों के लिए बढ़ा दी।

पिल्लई दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में शामिल शराब गिरोह ‘साऊथ ग्रुप’ का कथित अगुआ था।

ईडी ने दावा किया कि पिल्लई भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान पार्षद और तेलंगाना की मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता का करीबी है।

ईडी का आरोप है कि गिरोह ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के तहत राष्ट्रीय राजधानी के शराब बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने के एवज में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये दिए थे।

विशेष न्यायाधीश एम.के.नागपाल ने ईडी के अनुरोध पर पिल्लई की हिरासत अवधि 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। हालांकि, ईडी ने धनशोधन के मामले में पिल्लई की पांच दिनों की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

न्यायाधीश ने रेखांकित किया कि केंद्रीय एजेंसी ने तर्क दिया है कि पिल्लई की हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुत्चीबाबू गोरन्तला के सामने बैठाकर बुधवार को की गई पूछताछ के दौरान कुछ नए तथ्य सामने आए हैं और उसे भी सामने बैठाकर आगे की पूछताछ के लिए शुक्रवार को समन किया गया है।

ईडी ने अदालत को सूचित किया कि वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी को भी 18 मार्च को समन किया है और उनके सामने भी पिल्लई को बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

ईडी ने बताया कि के कविता बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं बल्कि कुछ दस्तावेज भेजे हैं जिन्हें पिल्लई को दिखाने हैं।

एजेंसी ने बताया कि अब कविता को 20 मार्च को समन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान