देश की खबरें | दिल्ली आबकारी घोटाला: अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में राघव मगुंटा को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।

नयी दिल्ली, एक मार्च दिल्ली की एक अदालत ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच किये जा रहे भ्रष्टाचार के मामले में राघव की अर्जी पर 29 फरवरी को यह आदेश पारित किया।

अर्जी के जवाब में सीबीआई ने न्यायाधीश से कहा कि आरोपी ने जांच में सहयोग किया और बुलाये जाने पर जांच में शामिल हुए।

न्यायाधीश ने उल्लेख किया कि राघव मगुंटा ने दर्ज कराये गये अपने बयान में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है।

न्यायाधीश ने हाल में इस विषय में राघव को जमानत देते हुए उल्लेख किया था कि प्राथमिकी में उन्हें नामजद नहीं किया गया है, ना ही उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की कंपनी का नाम मामले में आरोपी की तरह आया है।

सीबीआई ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध नहीं किया था।

धन शोधन मामले में सरकारी गवाह बने राघव को भी अदालत ने क्षमा भी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड